फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली खंभों पर लगेंगे मॉडम सिस्टम

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। पॉवर कार्पोरेशन को हाईटेक करने के प्रति सरकार गंभीर हो गई। बिजली खंभों पर मॉडम सिस्टम लगेंगे। जिससे विद्युत चोरी या मीटर में गड़बड़ी करने का तत्काल पता लग सकेगा। सिस्टम लगवाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीती नौ अप्रैल को ऊर्जा विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बनीं योजनाओं पर चर्चा की गई। अफसरों ने सीएम को बताया कि प्रति वर्ष करोड़ों की बिजली का लाइनलॉस होता है। इसके अलावा चोरी भी होती है। इसके लिए पोलों पर मॉडम सिस्टम लगाने की स्कीम बनी थी। मगर, बाद में योजना परवान नहीं चढ़ पाई। धन का संकट आड़े आ गया। जिस पर सीएम यादव ने योजना पर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता आरके त्यागी ने बताया कि पहले विद्युत सबस्टेशन एवं फीडरों पर मॉडम सिस्टम लगाने का प्रस्ताव था। लेकिन अब खंभों पर भी सिस्टम लगेंगे। बताया कि प्रत्येक खंभे से जुड़ने वाली लाइन का मय किलोवाट के ब्योरा दर्ज होगा। यदि कोई उपभोक्ता अपने कनेक्शन मीटर में गड़बड़ी करता है तो उसका पता तत्काल संबंधित फीडर को लग जाएगा। बताया कि मीटर भी घरों से बाहर लगाए जाएंगे। ताकि विभाग के कर्मचारी कभी भी निरीक्षण कर सकें। कहा कि महकमा को हाईटेक करने की हरी झंडी सीएम ने दी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें