मुरादाबाद। विधायक अब निधि राशि से अलग पीडब्लूडी के माध्यम से क्षेत्र में दस किलोमीटर तक जर्जर मार्गों की मरम्मत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने पीडब्लूडी निर्माण खंड को विधायकों से प्रस्ताव एकत्र कर जरूरी कार्य कराने का आदेश दिया है।
अभी तक जनप्रतिनिध अपनी निधि से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव संबंधित विभागों को देते थे। मगर, अब सूबे के सीएम ने विधायकों के लिए पहली बार अपने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने को निधि से अलग जिम्मा सौंपा है। कहा है कि पीडब्लूडी निर्माण खंड विधायकों से प्रस्ताव लेकर उन पर तत्काल अमल करना सुनिश्चत करें। इसके लिए विभाग के सामने धन का संकट नहीं आने दिया जाएगा। विभाग के मुख्य अभियंता ने सरकुलर जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी जनप्रतिनिधि के प्रस्ताव पर लापरवाही उजागर हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। अधिशासी अभियंता डीआर सत्यार्थी ने बताया कि विधायकों से जर्जर सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव मांगे जाएंगे। प्रस्ताव मिलने के बाद धन की डिमांड की जाएगी। प्रक्रिया जल्द ही कार्य शुरू होगी।