फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टीम अन्ना को गाइड कर रहीं विदेशी ताकतें’

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। कभी टीम अन्ना का हिस्सा रहे मुफ्ती शमून कासमी ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन से खुद को निष्कासित किए जाने के बाद अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और प्रशांत भूषण पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग करते हुए कासमी ने कहा कि टीम अन्ना आंदोलन को केस करने के लिए राजनीतिक जमीन तलाश रही है। बोले, अन्ना भले इंसान हैं, मैं उनके साथ हमेशा जुड़ा रहूंगा और रालेगढ़ सिद्धी जाकर मय सुबूतों के उन्हें उनकी टीम का असल चेहरा दिखाऊंगा।
विज्ञापन

रामपुर में आजम खां से मुलाकात करने के बाद बिजनौर जा रहे कासमी कुछ देर को महानगर में रुके। ‘अमर उजाला’ के साथ बातचीत करते हुए कासमी ने कहा जब देश भ्रष्टाचार से कराह रहा था तब अन्ना की एक आवाज पर लोग उनके साथ खड़े हो गए। लेकिन उनकी टीम में शामिल लोगों ने बेहद चतुराई से इस कैश करना शुरू कर दिया। कासमी ने आरोप लगाया कि मनीष सिसौदिया की संस्था ‘कबीर ’ में करोड़ों रुपया विदेशों से आया है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और प्रशांत भूषण पर कासमी ने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतों के इशारे पर यह लोग देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कासमी का दावा है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लिए हुए चंदे से टीम अन्ना के सदस्य एसी क्लास और एसी कारों व हवाई जाहज में यात्राएं कर रहे हैं जबकि पब्लिक को इमोशनली ब्लैकमेल करने के लिए प्लेटफार्म पर अखबार बिछाकर बैठते हैं और इन तस्वीराें को वेबसाइट पर डाल देते हैं। कासमी ने सवाल उठाया कि ट्रेन के एसी क्लास में सफर करने वाले यात्रियों के लिए हर स्टेशन पर वेटिंग रूम हैं फिर प्लेटफार्म पर बैठने की क्या जरूरत। कासमी ने करप्शन के खिलाफ लड़ाई में अपना अलग फ्रंट बनाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया, बोले पूरे देश में घूमकर अन्ना की टीम का सच बताऊंगा और रालेगढ़ सिद्धी जाकर अन्ना के सामने भी सुबूत रखूंगा। कासमी का यह भी दावा है कि अन्ना को काफी हद तक अपनी टीम के बारे में हकीकत पता चल चुकी है और वह खुद को उनसे अलग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें