फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकागो के अमर शहीदों को ‘लाल सलाम’

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शिकागो के अमर शहीदों को लाल सलाम किया गया। इस मौके पर जुलूस निकाले गए और सभाएं तथा गोष्ठियां कर दुनिया के मजदूरों से एकजुट होने का आह्वान किया गया।
जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने गलशहीद से जुलूस निकाला गया। यह कटघर कोतवाली, रेलवे स्टेशन, फुव्वारा चौक होकर तहसील पहुंचकर सभा में तब्दील गया। इसमें केंद्रीय ट्रेड यूनियनें इंटक, एटक, सीटू, एक्टू और एआईयूटीयूसी से संबधित राष्ट्रीय स्वतंत्र फेडरेशन बैंक, बीमा, रेलवे, पोस्टल, टेलीफोन और यूपीएनएसआर के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर 1886 के शिकागो के शहीदों को लाल सलाम के नारों के साथ श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने मई दिवस पर सार्वजनिक अवकाश, महंगाई रोकने को ठोक कदम उठाने, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू कराने, सामाजिक सुरक्षा कोष की स्थापना आदि मांगें उठाईं। विजय पाल सिंह, रोहिताश राजपूत, विकास नेगी, चंद्रपाल सिंह आजाद, अंबरीष वर्मा, एसपी सिंह, संजय नारंग, जीएस रावत, सरदार सिंह, जैनब जहां, मोहन मेहरोत्रा, मुशर्रफ अली, ब्रह्म स्वरूप आदि शामिल रहे। आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन की रिक्शा चालक श्रमिक यूनियन, इंकलाबी नौजवान सभा, राष्ट्रीय बाल श्रम कर्मचारी यूनियन, अ.भा. खेत मजदूर सभा और शहरी गरीब मजदूर मोर्चे ने कटघर कोतवाली से जुलूस निकाला। इसने भगत सिंह चौराहा, रोडवेज, इंपीरियल तिराहा, बुद्ध बाजार होते हुए तहसील पहुंचकर शिकागो के शहीदों को लाल सलाम किया। मंगल सैन गुप्ता, करन सिंह सागर, हनीफ, नसीम, जावेद, अनीता राजपूत आदि शामिल रहे। भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय नौजवान, रिक्शा चालक मजदूर यूनियन और लघु उद्योग फेडरेशन ने गलशहीद से जुलूस निकाला। अदीबुद्दीन, असलम, रफीक, सलीम, राजेश सागर, फारूख, जहांगीर कुरैशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के संगठित एवं गैर संगठित क्षेत्र की इकाइयों ने गलशहीद पार्क से जुलूस निकाला। यह मंडी चौक, बर्तन बाजार होकर टाउन हाल पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। एसएन सिंह, नेम सिंह, अजय पाल सिंह, प्रदीप विश्नोई, यशपाल सिंह, गोपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अशोक अग्रवाल, उपेंद्र मिश्र आदि ने संबोधित किया। हिंद मजदूर सभा एवं नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने मंडल मुख्यालय पर गेट मीटिंग की। इसमें मई दिवस को शिकागो के शहीदों का स्मरण कराने के साथ ही मजदूरों की एकजुटता का प्रतीक भी बताया। रोहित बाली, अशोक शुक्ला, एमपी चौबे, सुधाकर रंजन त्यागी,सुरेंद्र शर्मा, राकेश अग्रवाल, मंजू बिष्ट आदि मौजूद रहे। आल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन ने सभा कर शिकागो के अमर शहीदों को नमन किया। एसके यादव, केके सक्सेना, डीसी शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अरविंद काम्बोज आदि ने भाग लिया। पोस्टल समाज ने सभा ने सभा कर शहीदों को नमन किया। खुरशीदुल हसन आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने पारकर रोड से बाइक रैली निकालकर मजदूर शहीदों का स्मरण किया। मनोज चौधरी, नागेश पाठक, संजय नारंग, अनिल नेगी, राजेंद्र कश्यप आदि ने भाग लिया। आर्य जन कल्याण समिति ने विचार गोष्ठी कर मजदूरों की स्थिति में सुधार की मांग की। डा. हुकुम सिंह, राम सिंह आर्य, मोनू पाल, दिनेश भटनागर, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे। इंजीनियरिंग लेबर यूनियन ने मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर में सभा का मजदूर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुधीर कौशिक, चंद्र प्रकाश गुप्ता, एके मिश्रा, पीपी भटनागर, एके गुप्ता आदि मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सभा कर मजदूरों की स्थिति पर चिंता जताई। केए गुप्ता, विनोद शर्मा, संदीप बडोला, बीपी सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर सभा ने दो मिनट का मौन रखकर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुल्फिकार हुसैन, अतर सिंह जाटव, गोपी चंद्र, पतराम सिंह, मुस्ताक सैफी आदि ने भाग लिया। महानगर सपा मजदूर सभा ने बैठक कर अमर शहीद मजदूरों को नमन किया। मुमताज आलम, मोहम्मद नाजिर, दाऊद, नासिर, तेजपाल आदि मौजूद रहे। मद्य निषेध विभाग ने दीवान एंड संस में संगोष्ठी का मजदूरों को नशा न करने को प्रेरित किया। केके पुरवार, जोगेंद्र गांधी, अमित अग्रवाल, लालता प्रसाद सरोज, सरोज कुमारी आदि ने संबोधन किया। जिला अमन कमेटी ने मजदूरों को सम्मानित किया। इसरार खां, सैय्यद अतहर अली, अफसार खां अजीम खां आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय कांग्रेस (जे.) पार्टी ने मजदूरी की दैनिक मजदूरी तीन सौ रुपये करने की मांग की। दीनानाथ यादव, रशब सिंह गिरि, जगदीश यादव, कविता विश्नोई, भगवती यादव, सीमा चोपड़ा आदि ने भाग लिया। कटघर व्यापार मंडल ने बाल मजदूरी और साप्ताहिक बंदी के दिन भी मजदूरों से काम कराने पर रोक की मांग की। देवराज सैनी, दिनेश चंद्र अग्रवाल, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें