फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण का तीसरे दिन: शहर में 98 तो ग्रामीण में 70 फीसदी टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीसरे चरण के तीसरे दिन शहरी क्षेत्र के 18 वर्ष पर वाले देहात क्षेत्र से काफी आगे निकल गए। शहर क्षेत्र के केंद्रों पर टीकाकरण का प्रतिशत 98 फीसदी पहुंच गया, जबकि ग्रामीण इलाके में 70 फीसदी 18 पार वालों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। जिले में 2800 के सापेक्ष 2434 युवाओं को टीका लगा। शहरी के 12 केंद्रों पर 1623 और देहात के दस केंद्रों पर 811 युवाओं का टीकाकरण किया गया। जिले में टीकाकरण का प्रतिशत 86.9 रहा।
विज्ञापन

सोमवार से जिले में शुरू 18 पार वालों का टीकाकरण बुधवार को भी जारी रहा। अभियान के तीसरे दिन भी युवाओं में उत्साह देखने को मिला। जिले के 22 केंद्रों पर टीकाकरण के सत्र आयोजित किए गए। जहां 2800 लक्ष्य के सापेक्ष 86.9 युवा टीका लगवाने पहुंचे। 2434 युवाओं को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें शहरी क्षेत्र के 18 पार वालों की संख्या 1623 रही। जो कुल टीकाकरण का 98 प्रतिशत है। ग्रामीण क्षेत्र में लक्ष्य के सापेक्ष 70 फीसदी युवा टीकाकरण कराने केंद्रों पर पहुंचे। यहां 18 पार वालों की संख्या 811 रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि 22 केंद्रों पर 18 पार वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। 18 पार वाले 2434 लोगों कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें