फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में चार घंटे में कोरोना के 96 सैंपलों होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना आशंकित मरीजों के सैंपल जांच के लिए ट्रू नेट मशीन के बाद माइक्रोबायोलॉजी लैब भी 30 जून तक शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने 30 जून तक लैब शुरू करने की डेटलाइन जारी कर दी है। जिला अस्पताल में लैब के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। लैब शुरू होने से मुरादाबाद के सैंपलों की जांच हो सकेगी। चार घंटे में 96 सैंपलों की जांच होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के कोरोना प्रभावित 11 जिलों की खुद निगरानी कर रहे हैं। इन जिलों में जांच और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। ट्रू नेट मशीन अपने निर्धारित डेटलाइन से शुरू हो चुकी है। माइक्रोबायोलॉजी लैब के लिए भी मुख्यमंत्री ने 30 जून की डेटलाइन दी है। पुनर्वास केंद्र के भूतल में लैब के लिए हॉल तैयार हो चुके हैं।
माइक्रोबायोलॉजिस्ट डा. नीलमणि ने बताया कि लैब में कोरोना आशंकितों के रियल टाइम पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) टेस्ट किए जाएंगे। कोरोना जांच की यह दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीक है। उन्होंने बताया कि लैब में जांच करने वाली की क्षमता अलग-अलग है। मुरादाबाद के लिए 96 सैंपलों की एक बार में जांच करने वाली मशीन मिलने की उम्मीद है। डा. नीलमणि ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में चार घंटे में सैंपल रिपोर्ट आती है। 96 सैंपल जांच की क्षमता वाली मशीन मिलने पर चार-चार घंटे की तीन शिफ्ट लगाई जा सकती हैं। तीन शिफ्टों में 288 सैंपलों की आसानी से जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने 20 जून तक लैब सुचारु कराने के निर्देश दिए हैं। लैब में कोरोना संक्रमितों की रियल टाइम पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) से सैंपल की जांच होगी।
- डा. एमसी गर्ग सीएमओ।
- रियल टाइम पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) टेस्ट कोरोना सैंपल टेस्टिंग का सबसे आधुनिक तकनीक है। पॉलीमर वे एंजाइम होते हैं जो डीएनए की नकल बनाते हैं। व्यक्ति के स्वैब से डीएनए की नकल तैयार कर संक्रमण की जांच की जाती है। वायरस के डीएनए से मिलान होता है तो व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होती है।
विज्ञापन

- डा. नीलमणि, माइक्रोबायोलॉजिस्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें