फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशाप के नौ कर्मचारी समेत 96 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शुक्रवार को 96 कोरोना के नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें रोडवेज के नौ कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8275 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि टीएमयू कैंपस में रहने वाले 15 साल का किशोर समेत चार लोग पॉजिटिव आए हैं। बरबलान में एक ही परिवार से पांच साल का बच्चा समेत छह लोग संक्रमित मिले हैं। बुद्धि विहार में एक परिवार एक तीन और पांच साल का बच्चा व एक परिवार की दो युवतियां संक्रमित आई हैं। मानसरोवर कालोनी में भी पांच साल का बच्चा समेत दो लोग, डायलिसिस यूनिट से दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। आईसीआईसीआई बैंक के दो कर्मचारी, टीवीएस शोरूम डबल फाटक के तीन कर्मचारी, एसबीआई कटघर का एक कर्मचारी, जवाहर मोटर्स के दो कर्मचारी, रोडवेज वर्कशाप के नौ कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं।
इनके अलावा फकीरपुरा, लाइनपार, अशोक नगर, वार्ड नंबर एक, भगतपुर, बिलारी, कुंदरकी, मालवीय नगर, टीडीआई सिटी, मझोला, दीनदयाल नगर से संक्रमित मिले हैं। रैपिड एंटीजन से 19 संक्रमित आए हैं। इनमें मझोला से तीन, बंगला गांव से चार, हरथला से सात, मूंढापांडे, कंदरकी और डिलारी से एक-एक, ताजपुर से दो मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना से जीती जंग और बीमारी से हार गए पांच बुजुर्ग
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से रिपोर्ट निगेटिव आने के बार भी फेफड़ों में इंफेक्शन और सूजन से बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं। पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। मुरादाबाद में कोरोना से ठीक होने के बाद भी पांच बुजुर्गों की दूसरी बीमारियों से मौत हुई है। शासन की समीक्षा के बाद पांचों मृतकों को कोरोना डेथ में जोड़ा गया है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले में विगत पांच महीनों में कोरोना की चपेट में आने के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए। लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। मौत डायबिटीज, किडनी और कैंसर जैसी अन्य बीमारियों से हुई है। लेकिन शासन स्तर पर समीक्षा के बाद पांचों मौतों को कोरोना में जोड़ा गया है। जिले में इससे मौतों का आंकड़ा बढ़कर 144 पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
------------
- आज के मरीज 96
- अब तक मरीज 8275
- आज की मौत 00
- अब तक मौत 144
- अब तक स्वस्थ्य 6763
- एक्टिव 1227
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें