मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशीपुर में अपनी रैली को जाते समय कुछ देर के लिए भदासना हवाई पट्टी पर रुके। यहां उन्होंने भाजपा नेताओं से मुरादाबाद और रामपुर सीट पर चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पार्टी नेताओं से दोनों सीटों की ताजा स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को काशीपुर में एक जनसभा को संबोधित करना था। इसके लिए वह स्टेट प्लेन से गुरुवार पूर्वाह्न भदासना हवाई पट्टी पर पहुंचे। उनके आने की सूचना पर मुरादाबाद और रामपुर के भाजपा नेता पहले से हवाई पट्टी पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई पट्टी पर प्लेन से उतरकर हेलीकाप्टर तक जाते समय नेताओं से चुनाव प्रचार अभियान के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रचार अभियान की समीक्षा भी की।