फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सीटों पर अभी प्रत्या शियों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल की चार सीटों में से दो सीटों पर सभी मुख्य दलों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। लेकिन मुरादाबाद में अभी तक गठबंधन कोटे से सपा और संभल में कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। इन दोनों सीटों पर 28 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद में भाजपा कुंवर सर्वेश सिंह को मैदान में उतार चुकी है। कांग्रेस ने यहां से शायर इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतार दिया है। गठबंधन में यहां की सीट सपा के खाते में गई है। लेकिन नामांकन शुरू होने में मात्र एक दिन रह जाने के बावजूद सपा यहां से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। टिकट को लेकर सपा में कई नाम चल रहे हैं। लेकिन पार्टी नेतृत्व अभी तक किसी एक नाम को फाइनल नहीं कर सका है। इसी तरह संभल सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें