फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बेसिक की परीक्षाएं, सचल दस्ते गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सोमवार से सालाना परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। पारदर्शिता से नकल विहीन परीक्षाएं कराए जाने के लिए सचल दस्ते गठित हो गए हैं। प्रत्येक दस्ता रोजाना कम से कम पांच स्कूलों का औचक निरीक्षक करेगा। रविवार शाम प्रश्नपत्र प्रकाशित होने पर आनन फानन में देर रात तक ब्लाक कार्यालयों में पहुंचाए गए।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1727 स्कूल हैं। इनमें एक लाख 63 हजार छात्र एवं छात्राओं के नामांकन हैं। सालाना परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेंगी। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो से 8वीं तक एक लाख 39 हजार बच्चे प्रश्नपत्रों से परीक्षा देंगे। बीएसए कार्यालय के मुताबिक रविवार रात तक सभी ब्लाकों तक प्रश्नपत्र पहुंचा दिए हैं। प्रश्नपत्रों की जरूरत 19 मार्च को दूसरी पाली से होगी। सोमवार सुबह तक सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र पहुंचा दिए जाएंगे। पहली पाली सुबह सवा नौ बजे से ग्यारह बजे और दूसरी पाली दोपहर बारह बजे से दोपहर दो बजे तक होगी।
बीएसए योगेंद्र कुमार के मुताबिक जिला और तहसील स्तर पर सचल दस्ते गठित किए हैं। जिला स्तरीय दस्ते में उनके अलावा बीईओ मीना मनराल और जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार और नरपाल सिंह को शामिल किया है। कांठ तहसील दस्ते में बीईओ नगेंद्र कुमार, जिला समन्वयक तारा सिंह और जयपाल सिंह को दायित्व सौंपा है। मुरादाबाद तहसील के दस्ते में बीईओ अरुण कुमार, जिला समन्वयक सुनीता चौधरी एवं वैशाली मांगलिक को शामिल किया है। ठाकुरद्वारा तहसील में बीईओ भुवन प्रकाश, समन्वयक रमा भट्ट और मुकेश त्यागी, बिलारी तहसील में एमडीएम के समन्वयक अखिलेश कुमार, कपिल हर्षवर्धन और सचिन शुक्ला को शामिल किया है। बीएसए ने कहा कि सचल दल परीक्षा के दिन कम से कम पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। स्कूलों में किसी भी तरह की अनियमितता होने पर बीएसए कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन


एकल स्कूलों में नहीं हुई वैकल्पिक व्यवस्था
मुरादाबाद जिले में कई स्कूल एकल संचालित हो रहे हैं। इनमें नगर क्षेत्र में ही तीन स्कूल शामिल हैं। एक शिक्षक को कक्षा एक से लेकर 5वीं तक के बच्चों की परीक्षा कराने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। बीएसए कार्यालय ने परीक्षा के लिए एकल स्कूलों में वैकल्पिक शिक्षकों की तैनाती नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें