उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा शनिवार को खत्म हो गई। शनिवार को 6710 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कड़ी सुरक्षा एवं सीसी कैमरों की निगरानी में 9653 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को सुबह की पाली में 16 केंद्रों पर विज्ञान, गृह विज्ञान, कला, बंगला के कुल 7943 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। 4564 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 3379 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में 17 परीक्षा केंद्रों पर संस्कृत, अंग्रेजी, वाणिज्य एवं सिलाई की परीक्षा के लिए 8420 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। 5089 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 3331 ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को दोनों ही पाली में 16363 पंजीकरण था। 9653 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 6710 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को कुल 28765 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इनमें 17348 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा दी और 11417 ने परीक्षा छोड़ दी।