फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर में पिछड़े स्कूलों और मदरसों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मीजल्स रुबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान में मुरादाबाद जिला प्रदेश में लगातार पिछड़ रहा है। जिले की प्रगति रिपोर्ट 66वें स्थान पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी की फटकार के बाद शिक्षा विभाग ने 24 मदरसा एवं स्कूलों को नोटिस जारी कर शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने भी सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 31 जनवरी तक स्कूलों और मदरसों में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुरादाबाद जिले में 1196345 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। 26 जनवरी से स्कूलों और मदरसों में टीकाकरण कराया जा रहा है। शहर को सात जोन में बांटा गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में आठ ब्लाक हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 961580 बच्चों का टीकाकरण हुआ है। गांवों की तुलना में शहर में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है। जिसके चलते जिला टीकाकरण में लगातार पिछड़ रहा है। 80.4 फीसदी टीकाकरण में शहरी क्षेत्र में 61.2 फीसदी टीके लगे हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों में 87.2 फीसदी बच्चों का टीकाकरण हुआ है। एनएचएम के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले के कई ब्लाकों और जोन में टीकाकरण ठप हो गया है। इससे प्रदेश में जिले की स्थिति बेहद खराब हो गई और प्रगति सूची में 66वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अफसरों को फटकार लगाई है। स्वास्थ्य विभाग की सूची के आधार पर शिक्षा विभाग ने टीकाकरण में पिछड़े 24 स्कूलों और मदरसों को नोटिस जारी कर दिए हैं। अल्पसंख्यक विभाग ने भी मदरसों में शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं होने पर सरकारी सुविधाओं से वंचित रखने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने 31 जनवरी तक जिले में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें