नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच शुक्रवार को शुरू हुई मेट्रो ट्रेन की कमान संभालने वाली महिला चालक निकिता वैद का परिवार चार पीढ़ियों से रेलवे विभाग में सेवाएं दे रहा है। नितिका के परदादा रेलवे विभाग में चीफ कंट्रोलर थे। उनकी तैनाती मुरादाबाद में थी। जबकि दादा भी रेलवे में अधिकारी हर चुके हैं।
मुरादाबाद निवासी निकिता वैद के परदादा करम अंग्रेजी शासन में रेलवे में चीफ कंट्रोलर थे। दादा सुदेश पाल सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर रह चुके हैं। इनके अलावा नितिका के नाना भी रेलवे में कार्यरत रहे हैं। चार पीढ़ियों से निकिता के परिवार से कोई न कोई रेलवे में कार्यरत है। नितिका को कौन बनेगा करोड़ पति सीरियल में महा नायक अमिताभ बच्चन ने ‘मेट्रो देवी’ कह कर पुुकारा था।