फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास बजट से होगा स्कूलों का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अवस्थापना सुविधाओं के लिए बजट आड़े नहीं आएगा। शासन ने वित्त आयोग, ग्राम पंचायत निधि एवं जिला योजना की मदों से स्कूलों में अवस्थापना सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन की टीम स्कूलों का सर्वे करेगी। सर्वे पूरा कर अवस्थापना सुविधाओं का खाका तैयार कर आगामी वर्ष के विकास कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में बाधक बन रहा है। स्कूलों में कहीं शौचालय जर्जर हाल में हैं तो कहीं पेयजल को लेकर बच्चे जूझते हैं। ग्रामीण इलाकों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार ने जिला प्रशासन को स्कूलों में अवस्थापना सुविधाएं सुनिश्चित कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी अपने स्तर से पंचायत राज विभाग के माध्यम से प्राप्त धनराशि 14वें वित्त आयोग, ग्राम पंचायत निधि एवं जिला स्तरीय अन्य मदों की धनराशि से परिषद स्कूलों का कायाकल्प कराएंगे। इसमें पहले चरण में स्कूलों में कक्ष, चहारदीवारी और गेट निर्माण, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था के साथ सबमर्सिबल पंप, इंटर लॉकिंग टाइल्य और हैंड वाश सुविधाएं सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें