देश की सबसे आधुनिक ट्रेन का मंगलवार को मुरादाबाद से बलियाखेड़ा तक ट्रायल हुआ। ट्रेन 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। मंगलवार रात ट्रेन को नजीबाबाद में ही रोक दिया गया है। अब चार दिन नजीबाबाद सेक्शन में ही ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा।
मंगलवार को ट्रेन सवा नौ बजे मुरादाबाद से रवाना की गई। सफर के दौरान आरडीएसओ की टीम ने एक लाख से ज्यादा प्वाइंटों का डाटा लिया। इस दौरान ट्रेन 80-85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। सफर के दौरान हर कोच में लगे सेंसर ने स्पीड, पिकअप, कंपन देखा। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि मंगलवार का ट्रायल सफल रहा है। अब चार दिन नजीबाबाद सेक्शन में ही ट्रायल चलेगा। आरडीएसओ के निदेशक टेस्टिंग प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम ट्रायल करा रही है। डीआरएम ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन 80- 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। टीम ने जिसका डेटा लिया। देर रात तक इसका अध्ययन किया जाएगा। अगले दिन ट्रायल की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब लक्सर तक ट्रायल चलेगा। मुरादाबाद मंडल में 115 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार ट्रायल होगा।