फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डीसीएम ने बिजली पोल में मारी टक्कर, दारोगा और सिपाही बचे

Sat, 17 Nov 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से हाईटेंशन बिजली लाइन का पोल तिरछा हो गया और तार टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के समय पास में चेकिंग कर रही पुलिस टीम और यहां से गुजर रहे कार और बाइक सवार लोग तार की चपेट में आने से बाल - बाल बचे।
विज्ञापन


हाईटेंशन तार टूटकर गिरा तो उसकी चिंगारियों से राहगीर सहम गए। मौके पर भगदड़ मच गई। तुरंत बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। रात में ही बिजली विभाग की टीम पोल को सीधा करने में जुट गई।

शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक डीसीएम शहर की ओर से पाकबड़ा की दिशा में तेज गति से जा रही थी। तेज रफ्तार की वजह से डीसीएम का चालक चौधरी चरण सिंह चौक पर डीसीएम को नियंत्रित नहीं कर सका और डीसीएम चौराहे पर खड़े हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन


जोरदार टक्कर से पोल तिरछा हो गया और तार टूटकर सड़क पर गिर गया। यहां से गुजर रही एक कार और बाइक तार की चपेट में आने से बाल - बाल बची। बाइक पर दो युवक सवार थे। कार में दिल्ली का परिवार सवार था। हादसे के समय चौधरी चरण सिंह चौक पर एक दरोगा और सिपाही संदिग्ध वाहनों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। यह भी तार की चपेट में आने से बाल - बाल बचे।

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन रुक गया। आपूर्ति बंद होने के बाद ही वाहनों को गुजारा गया। देर रात तक पूरे इलाके में अंधेरा छाया हुआ था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक भी हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें