फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली उड़ान के लिए तैयार होने लगा भदासना एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पहली उड़ान के लिए भदासना एयरपोर्ट तैयार होने लगा है। पुराना रनवे छोटी उड़ानों के लिए पर्याप्त है। इसमें किसी तब्दीली की फिलहाल जरूरत नहीं है। पार्किंग और दूसरे निर्माण कार्यों के लिए राजकीय निर्माण निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

भदासना एयरपोर्ट से 21 अक्तूबर को पहली उड़ान प्रस्तावित है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उड़ान के लिए एयरपोर्ट तैयार है। रनवे, बाउंड्री और दूसरे काम पूरे हैं। कुछ हिस्से में बाउंड्री की मरम्मत, पार्किंग और कुछ अन्य काम बाकी रह गए हैं। इसके लिए राजकीय निर्माण निगम ने टेंडर कर दिए हैं। 21 अक्तूबर को पहली उड़ान प्रस्तावित है। तब तक सभी कार्य निपटा लिए जाएंगे। पहली उड़ान भदासना से लखनऊ के लिए होगी। डीएम का कहना है कि संभवत: एक अक्तूबर को फ्लाइट का किराया पता चल जाएगा। यदि 21 अक्तूबर को पहली फ्लाइट जाती है तो ऑनलाइन टिकटों की बिक्री का काम भी 15-20 दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजामों को संभालने के लिए पुलिस की एक टीम को पहले ही विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मुरादाबाद से फ्लाइट शुरू होने के बाद शहर के लोगों खासकर निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें