फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुते ने छह लोगों के मुंह पर काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वार्ड 47 में पागल कुत्ते ने रविवार दोपहर खूब आतंक मचाया। डरे-सहमें लोग भागकर दुकानों-मकानों में छिपने लगे। कुछ ही देर में सड़क खाली हो गई। इस दौरान पागल कुत्ता दौड़ लगातार रहा। कुत्ते के पास जो भी आया, उसका सीधे मुंह चबा लिया। लोगों ने डंडे लेकर उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पार्षद की शिकायत के बावजूद नगर निगम ने कुत्ता पकड़वाने से हाथ खड़े कर दिए।
महानगर में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना दर्जनों लोग कुत्तों के काटने से घायल हो रहे हैं। रविवार को पागल कुत्ते ने वार्ड 47 के टाउनहाल क्षेत्र में जमकर आतंक बरपाया। दोपहर में करीब तीन बजे एक पागल कुत्ते ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुत्ते के झपटने से लोगों में भगदड़ गई। कुछ ही देर में सड़क खाली हो गई और लोग मकानों-दुकानों में छिप गए। इस बीच कुत्ते ने संजय सक्सेना, धर्मवीर सिंह, दिलशाद, संजय भटनागर, राजीव खेड़ा की पत्नी व एक राहगीर को काटकर घायल कर दिया। सबसे दिलचस्प यह रहा कि कुत्ते ने सभी को चेहरे पर ही काटा। लोगों ने डंडे लेकर पागल कुत्ते का पीछा किया, लेकिन वह लोगों की पकड़ में नहीं आया। पार्षद गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि निगम के कई अधिकारियों ने तो फोन ही नहीं उठाया। मुख्य सफाई निरीक्षक मौ. दिलशाद ने कहा कि कुत्ता पकड़ना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पागल कुत्ते के कई लोगों को काटने की सूचना मिली है। रविवार होने के चलते कुत्ता पकड़ने वाली टीम अवकाश पर है। उसके बावजूद टीम को बुलवाया गया है। कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
- मौ. अमान शाहिद, सफाई निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें