फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घायलों में दो गंभीर, जिला अस्पताल रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार की दोपहर दो बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में चारों बाइक सवार घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ के रहोली गांव निवासी दो सगे भाई सुुंदरपाल और महीपाल अपनी बाइक से बिलारी से चंदौसी जा रहे थे। वहीं सामने से थाना कुंदरकी के काजीपुरा गांव निवासी मोहम्मद आलम अपनी बाइक पर पत्नी फरहत जहां को बैठाकर चंदौसी से बिलारी की ओर जा रहे थे। हाईवे पर फतेहपुर नत्था गांव के पास सुंदरपाल और महीपाल की बाइक को चंदौसी की ओर से आ रही बोलैरो ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर बाइक की सीधी भिड़ंत सामने से आ रहे मोहम्मद आलम की बाइक से हो गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत में रहोली निवासी दोनों सगे भाई और काजीपुरा निवासी दंपती घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 100 नंबर डायल पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और चारों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले आई। सुंदरपाल और महीपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि काजीपुरा के घायल बाइक सवार दंपती को उपचार के लिए सीएचसी में ही भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें