मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को जिले में हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। लक्ष्य के सापेक्ष नब्बे फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगा। 3109 में से 2819 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
कोरोना टीकारण दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा रही है। वहीं हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा रही है। शुक्रवार को जिले के बाइस केंद्रों पर टीकाकरण के 45 सत्र आयोजित किए गए। जहां 3109 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 2819 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि 90.7 फीसदी स्वास्थ्य को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।