फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 85.92 फीसदी मतदान, 12 को आएगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे के ट्रेड यूनियन चुनाव के आखिरी दिन सबसे कम 17.5 प्रतिशत वोट पड़े। शुक्रवार को 2832 में 496 मतदाताओं के हिस्सा लेने के साथ ही मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। मुरादाबाद मंडल में मतदान प्रतिशत 90 से कम रहा। कुल मतदान 85.92 फीसदी पड़े हैं। जबकि मान्यता के लिए यूनियन को 30 प्रतिशत वोट चाहिए। अब रेल कर्मचारियों को 12 दिसंबर को चुनाव परिणाम का इंतजार है, उन्होंने अपनी आवाज उठाने के लिए किस यूनियन को चुना है।
विज्ञापन


पहले दो दिन में 16481 कर्मचारियों में से 13 हजार से अधिक कर्मचारियों ने मतदान किया। आखिरी दिन महज 496 वोटर बाहर निकले। पड़े मतों की कुल संख्या 14160 रही। वहीं मुरादाबाद में बनाए गए पांच में से सिर्फ दो केंद्रों पर ही शुक्रवार को मतदान हुआ। सभी पांच केंद्रों पर तीनों दिन का कुल प्रतिशत 87.34 रहा।
आखिरी दिन रेलवे स्टेशन पर कुली विश्रामालय व चंद्र नगर स्थित लोको लॉबी पर वोटिंग हुई। कर्मचारी नेता अपने बस्तों पर मुस्तैद दिखे। एक-एक वोट डलवाने के लिए जोर आजमाइश चलती रही। रेलवे के ट्रेड यूनियन चुनाव में 11 साल पहले भी करीब 85 फीसदी मतदान हुआ था। उस समय ओवरऑल नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने ज्यादा मत पाए थे लेकिन उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन भी मान्यता पाने में सफल रही थी। सिर्फ मुरादाबाद की बात करें तो उरमू को यहां ज्यादा वोट मिले थे, जोकि मान्यता दिलाने में महत्वपूर्ण साबित हुए। इस बार उरमू, नरमू, उरकू, एनआरईयू व स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन हिस्सा ले रही हैं। हालांकि कर्मचारी सीधी टक्कर उरमू व नरमू के बीच मान रहे हैं।
विज्ञापन

12 दिसंबर को ऑफिसर्स क्लब में मतगणना
12 दिसंबर को डीआरएम कार्यालय के नजदीक स्थित ऑफिसर्स क्लब में मतगणना होगी। रेलवे द्वारा नियुक्त मतगणना अधिकारी के अलावा कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहेंगे। एक-एक वोट की गिनती करने के बाद उसे दोबारा चेक किया जाएगा कि यह किस यूनियन के खाते में गया है। शाम तक परिणाम घोषित हो जाएगा। इसके बाद डीआरएम राजकुमार सिंह संबंधित यूनियन को मान्यता प्रमाणपत्र सौंपेंगे, यह प्रमाणपत्र मंडल स्तर पर न सौंपकर जोनल स्तर पर भी सौंपा जा सकता है।

00
नरमू का दावा एतिहासिक होगी जीत
मतदान 90 प्रतिशत से कम हुआ है इसलिए किसी भी यूनियन के खाते में मान्यता के लिए कम से कम 30 प्रतिशत वोट होने चाहिए। नरमू का दावा है कि उन्हें बड़े अंतर से एतिहासिक जीत मिलेगी। जबकि उरमू के पदाधिकारियों का कहना है कि विपक्षी दल गठबंधन में चुनाव लड़ रहा है और उनकी यूनियन अकेले सामना कर रही है। इसके बावजूद उनकी जीत के वोटों का अंतर कम से कम दो हजार रहेगा। वहीं 15 प्रतिशत वोट पाने वाली यूनियन को गेट मीटिंग व नोटिस बोर्ड का अधिकार मिलेगा। जबकि मान्यता प्राप्त यूनियन रेल प्रशासन के साथ पीएनएम वार्ता कर सकेगी। दफ्तर व अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन


मुरादाबाद के केंद्रों पर यह रहा मतदान प्रतिशत
मतदान केंद्र कुल प्रतिशत
कुली विश्रामालय - 88.14
लोको लॉबी - 96.75
सी एंड डब्ल्यू वर्कशॉप - 87.93
मनन सभागार - 82.27
टीबी अस्पताल - 81.61
नोट - मंडल के तीस केंद्रों में लोको लॉबी पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें