फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे आवेदकों को मिल गया पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंगलवार को आवासों का आवंटन हुआ। प्राधिकरण ने नया मुरादाबाद की पॉकेट ए और पॉकेट बी में 432 प्रधानमंत्री आवास अभी तक बनाए हैं। जबकि आवेदक सिर्फ 177 ही आए। सभी आवेदकों को आवास आवंटित हो गया। देर शाम तक प्राधिकरण में आवंटन प्रक्रिया चलती रही। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र आवेदकों का चयन डूडा की ओर से किया जाता है। एमडीए नया मुरादाबाद के साथ ही सोनकपुर, कांशीराम, मझोला और रामपुर रोड पर एकता कालोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में शाम को चार बजे से प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। आवेदकों की भीड़ यहां पहले से जुटी थी। पुलिस की मौजूदगी में आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। आवंटन के लिए प्रशासन की ओर से नामित अधिकारियों के साथ ही एमडीए के अधिकारी भी आवंटन स्थल पर मौजूद थे। नया मुरादाबाद के ब्लॉक ए में 177 आवासों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया। आवेदकों की संख्या मकानों से कम होने की वजह से सभी आवेदकों को आवास मिल गया। सभी आवंटियों के नाम की सूची भी प्राधिकरण में चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें