फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्रा आज होगा, हज को चुने जाएंगे खुशनसीब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

इस साल हज के लिए आजमीनों की किस्मत आज सोमवार को खुलने वाली है। लखनऊ के हज हाउस में लाटरी (कुर्रा) के माध्यम से जरिए 30,237 हजयात्रियों के नामों पर मुहर लगेगी। इनका हजयात्रा पर जाना पक्का हो जाएगा। जबकि करीब 4,160 आजमीनों को मायूसी हाथ लगेगी।
हजयात्रा 2019 के लिए हज कमेटी ने हज आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर 2018 में ही शुरू कर दी थी। 18 अक्तूबर से हज आवेदन के लिए फार्म भरने शुरू हो गए थे। 17 नवंबर 2018 आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई थी। लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 19 दिसंबर कर दी गई थी। करीब तीन महीने चले आवेदन प्रक्रिया में सूबे से 34,397 आजमीनों ने फार्म भरे। इस बार प्रदेश से हजयात्रियों का कोटा 30,237 है। चौदह जनवरी को हजयात्रा पर जाने वाले खुशनसीबों के नाम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि यूपी से कोटे के मुताबिक हज कमेटी की जानिब से 30,237 आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। बाकी बचे आजमीन वेटिंग में रहेंगे। किसी कारणवश अगर कोई हजयात्रा पर नहीं जाएंगे या फिर दूसरे जिलों से कोटे बचेंगे तो प्रतीक्षा से हजयात्रियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद से 3500 आजमीनों ने किया है आवेदन
अमरोहा। इस बार मुरादाबाद से हजयात्रा के लिए 3500 आजमीनों ने आवेदन किया है। जबकि कोटा 2990 का बताया जा रहा है। वहीं पिछले साल जिले से 4019 आजमीन हजयात्रा पर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें