फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजायन न मिलने से लटका निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया से डिजाइन न मिलने के कारण हवाई अड्डे का निर्माण अधर में लटक गया है। पिछले सप्ताह निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम ने ले आउट प्लान के अनुसार निर्माण की शुरुआत कराई तो 30 मीटर जमीन कम निकली। डिजाइन मांगी तो बैठक में विचार विमर्श करने का आश्वासन मिला है। डिजायन सहित कई महत्वपूर्ण मामलों को लेकर अब मंगलवार को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है।
दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में राजकीय निर्माण निगम के तकनीकी अधिकारी, बरेली स्थित त्रिशूल एयरवेस पर तैनात सिविल एंक्लेव के उप निदेशक, यूपी के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अफसर शामिल होंगे। इसी बैठक में मुरादाबाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन में से 30 मीटर जमीन कम होने की स्थिति में पूर्व में बनाई गई डिजायन में संशोधन करने पर भी विचार विमर्श किया जाना है।
विज्ञापन

इस बैठक में बाउंड्रीवाल और प्रशासनिक भवन बनाने के बारे में भी विस्तार से चर्चा होगी। अथारिटी ने बाउंड्रीवाल को बनाने के आदेश पिछले माह लखनऊ में हुई बैठक में दिए थे। लेकिन बाउंड्रीवाल की डिजायन नहीं भेजी गई। निर्माण एजेंसी ने ले आउट प्लान के अनुसार काम शुरू कराने के प्रयास किए तो 30 मीटर जमीन कम निकली इस वजह से बाउंड्रीवाल का निर्माण भी रोक दिया गया है।
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर 70 सीटर विमानों केउड़ान भरने के उद्देश्य से रनवे, प्रशासनिक भवन, विमानों को सुरक्षित रखने के लिए हैंगर, पार्किंग, प्रतीक्षालय, वाच टॉवर आदि का निर्माण किया जाना है। इनके लिए 14 करोड़ 96 लाख रुपये प्रथम फेज में प्रस्तावित किए गए हैं।
प्रदेश सरकार और एयरपोर्ट अथारिटी ने निर्माण एजेंसी को धनराशि की पहली किश्त जारी भी कर दी है। लेकिन डिजायन न होने के कारण निर्माण शुरू नहीं पा रहा है। दिल्ली में मंगलवार को प्रस्तावित बैठक से पहले अथारिटी केअधिकारियों ने जिला प्रशासन और निर्माण एजेंसी से निर्माण को लेकर अब तक की स्थिति का ब्योरा भी तलब किया है।

ऐसे तो मार्च से भी नहीं उड़ान भर सकेंगे विमान
मुरादाबाद। डिजायन में देरी होने के कारण अब तो मार्च के महीने में मुरादाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने पर भी संशय बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि रनवे और वाच टावर बनने में कम से कम पांच महीने लगेंगे। बाउंड्रीवाल का भी निर्माण कराया जाना है। दिसंबर का महीना समाप्त होने को है, नए साल में डिजायन मिली तो मई तक ही निर्माण पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन


‘दिल्ली में प्रस्तावित बैठक के लिए अथारिटी के अधिकारियों ने अब के निर्माण के बारे में जानकारी मांगी है। डिजायन न मिलने के कारण निर्माण एजेंसी अभी तक काम शुरू नहीं कर सकी है। समय से निर्माण कराने के लिए अथारिटी से जल्द से जल्द डिजायन मांगी गई है।’ लक्ष्मी शंकर सिंह, एडीएम प्रशासन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें