फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल से थम गए ट्रेनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पिलखुआ और डासना के बीच गुरुवार को मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिससे मालगाड़ी खड़ी हो गई। दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी रवाना की गई। दूसरा इंजन लगाकर साढेे़ नौ बजे मालगाड़ी रवाना की गई। मालगाड़ी रुकने की वजह से काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस, इंटर सिटी, फैजाबाद एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, शताब्दी, अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस अवध असम एक्सप्रेस और सप्त क्रांति एक्सप्रेस लेट हो गई।

काशी एक्सप्रेस से टकराया पत्थर
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में मालामऊ के पास गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे काशी एक्सप्रेस से एक पत्थर टकरा गया। तेज आवाज होने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। चालक और गार्ड ने चेकिंग की। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काकौरी में रेल पटरी चटकी
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार सुबह दस बजे रेल पटरी चटक गई। पेट्रोलिंग टीम ने पटरी चटकी देखी तो इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद कुंभ एक्सप्रेस बीच में ही रोक दी गई। इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें