फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की क्षेत्रीय टीम में मदालसा और साक्षी समेत चार नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति में मुरादाबाद की मदालसा शर्मा और अमरोहा की साक्षी सिंह समेत चार महिलाओं को जगह मिली है। संभल की अंजू चौधरी और अमरोहा की विनीता सैनी भी क्षेत्रीय टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। मंडल में रामपुर को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय टीम में स्थान नहीं मिला है। बिजनौर से भी दीपमाला संतोषी को कमेटी उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की घोषणा की। इसमें मुरादाबाद की मदालसा शर्मा को मंत्री बनाया गया है। अमरोहा ही साक्षी सिंह को उपाध्यक्ष और अमरोहा की ही विनीता सैनी को क्षेत्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। संभल की अंजू चौधरी को भी सदस्य बनाया गया है। इससे पहले जारी हुई प्रदेश महिला मोर्चा की सूची में मेरठ की अंजू वरियार को मोर्चा का क्षेत्रीय बनाया गया था। मुरादाबाद की प्रिया अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें