फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लोगों ने थाने की भव्यता को निहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। एसएसपी के आदेश पर कुंदरकी थाने में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों की गोष्ठी हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने समस्याएं सुनी और उनसे जरूरी सुझाव लिए। पुलिस ने निडर होकर जीवन यापन पर बल दिया गया और समस्या के समाधान के लिए थाने में आकर बताएं।
विज्ञापन

पुलिस थानों में जीणोद्धार होकर आए बदलाव को लेकर गोष्ठी में लोगाें ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले से हमारी पुलिस हाईटेक हुई है। जिससे अपराध नियंत्रण और सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसने में आसानी होगी। पुलिस थानों की बदले स्वरूपों की जमकर प्रशंसा हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर सिंह ने नगर और ग्रामीण इलाके से आए अनुसूचित जाति के लोगों से समस्याएं जानी तो कोई खास समस्या सामने नहीं आई। सीओ ने कहा कि निडर पर होकर जीवन यापन करे और अगर कोई समस्या है तो बिना संकोच के सीधे थाने आए और पुलिस हर संभव मदद करेगी क्योेंकि पुलिस हर वर्ग की सुरक्षा के लिए है।
गोष्ठी के बाद थानाध्यक्ष संजय धीर ने इन लोगों को थाना कार्यालय, आगंतुक कक्ष, मैस, कम्प्यूटर कक्ष के अलावा थाना परिसर के बदले स्वरूप को दिखाया। किसी तरह से अपनी शिकायत दर्ज करानी है। घर बैठे की पुलिस हेल्प के लिए डायल-100 और महिला हेल्प लाइन के लिए 1090 पर डायल करना होगा। इसके अलावा थाना पुलिस भी हर समय सेवा में है। इस मौके पर नानपुर के ग्राम प्रधान अशोक कुमार, पूर्व जिपं सदस्य रामभरोसे भारती, पूर्व सभासद श्यौराज सिंह सागर, ईश्वर चन्द्र, ऋषिपाल सिंह, सोनू दिवाकर, ललित कुमार, हरकिशोर, बबीता समेत काफी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें