फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज नहीं देंगे पीएम आवास की किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल के चलते प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के पात्रों को आवंटित की जाने वाली धनराशि का कार्यक्रम टाल दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 30 मई को सूबे के एक लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त के 50-50 हजार रुपये उनके खातों में एक क्लिक पर आवंटित करने थे। इनमें 750 पात्र मुरादाबाद महानगर के हैं। मंगलवार को डूडा और डीएम ने इसकी तैयारियां की थीं।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रों को पहली किस्त के लिए अभी इंतजार करना होगा। डूडा ने शहरी आवास योजना के तहत पात्रों का चयन किया था। महानगर के 750 पात्र इसके लिए चिह्नित किए गए थे। डीएम के अनुमोदन के बाद इनकी सूची, आधार कार्ड नंबर और बैंक खाता संख्या लखनऊ भेज दिए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुधवार को एक क्लिक करके इनके खातों में आवास निर्माण की पहली किस्त के 50-50 हजार रुपये पहुंचने थे। इसकी प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। डीएम राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर में पात्रों के नामों को अंतिम रूप देकर जरूरी जानकारी लखनऊ भेज दी थीं। इसके लिए पात्रों को बुलाने का भी कार्यक्रम था। पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाना था। मंगलवार शाम को लखनऊ से आए मैसेज के बाद आयोजन को रद्द कर दिया गया। इसका कारण बैंकों की हड़ताल बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों की हड़ताल के चलते पात्रों के खातों में ऑनलाइन ट्रांजक्शन संभव नहीं थी। इसकेचलते शासन स्तर से आयोजन को टाल दिया गया है। जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी।
- सतीश कुमार, पीओ डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें