फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के ब्रेक जाम, दो घंटे ट्रेनों का संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को तीन मालगाड़ियों के ब्रेक जाम हो गए। जबकि एक जगह मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। ब्रेक जाम और इंजन फेल होने से रेल संचालन बाधित हो गया। बीस ट्रेन और आठ मालगाड़ियों को जहां तहां रोक दिया गया। गनीमत रही कि कहीं भी मालगाड़ियां बेपटरी नहीं हुई। ब्रेक ठीक करने और दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ियों को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बिलपुर के पास सोमवार सुबह दस बजकर 55 मिनट पर मालगाड़ी का ब्रेक जाम हो गया। चिंगारी निकलने पर इसकी जानकारी हुई तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी और रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और अप लाइन का रेल संचालन बंद करा दिया गया। जिसकी वजह से मुजफ्फरपुर पोरबंदर एक्सप्रेस, प्रयाग बरेली एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र जम्मूतवी एक्सप्रेस और बरौनी से जम्मूतवी जाने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस व पांच मालगाड़ियों को जहां तहां रोक दिया गया। दोपहर बारह बजकर 35 मिनट पर ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। दुगनपुर के पास भी मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिसकी वजह से अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस और अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस ट्रेन भी रोक दी गई। बिलपुृर के पास दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर मालगाड़ी का ब्रेक जाम हो गया। जिसकी वजह से वाराणसी बरेली एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी गईं। जबकि कौड़ा के पास एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिसकी वजह से छह मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी गई है। दूसरा इंजन लगाने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। मालगाड़ी के रोकने की वजह से प्रयाग बरेली एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस और चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन बीच में ही रोक दी गई थी। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें