फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर बनाने के लिए न हों गिरफ्तारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उन्नाव गैंगरेप केस में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद आईजी ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक बैठक की, जिसमें मंडल के सभी जिलों के एसएसपी/एसपी शामिल हुए। आईजी ने निर्देश दिया है कि आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तारियां महज नंबर बढ़ाने के लिए पुलिसकर्मी न करें, इस पर सभी जिलों के एसएसपी और एसपी ध्यान दें। एनसीआर के मामलों में पीड़ित की गिरफ्तारी पर भी आईजी ने रोक लगाई है।
विज्ञापन

आईजी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था मासिक समीक्षा गोष्ठी की, जिसमें पुलिस को जनता के साथ संवाद व समंवय स्थापित करते हुए नागरिकाें के साथ अच्छा व्यवहार एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मारपीट और छोटी घटनाओं के मामलों में सही जांच करने के बाद दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाए, जिससे की भविष्य में बड़ी घटनाओं को रोका जा सके। आपराधिक वारदातों की शिकायत पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज की जाए। रंजिश, प्रेम संबंध और प्रापर्टी के लिए की गई हत्या के मामलों का वर्गीकरण किया जाए। बैठक में एसएसपी जे. रविंद्र गौड, एसपी रामपुर डा. विपिन ताड़ा, एसपी संभल रवि शंकर छवि, एसपी बिजनौर उमेश कुमार सिंह और एसपी अमरोहा सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें