फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिक्चर चलाकर फैलाई जाएगी ओडीएफ व स्वच्छता की जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अब लोगों को ओडीएफ की महत्ता समझाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए पिक्चर दिखाई जाएंगी। जगह-जगह स्क्रीन लगाकर पिक्चर के माध्यम से उनको सेहत की जानकारी दी जाएगी। डीएम ने सीडीओ को चार बड़ी पोर्टेबल एलईडी खरीदने को कहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने जिले को हर हाल में जून तक ओडीएफ करने को कमर कस ली है। इसके लिए शहर से गांव तक प्रत्येक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को ओडीएफ के साथ ही स्वच्छता का महत्व बताने और इससे सेहत को होने वाले फायदों की जानकारी दी जाएगी। गंदगी से होने वाली बीमारियों और संक्रामक रोगों से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। इसके लिए 10 अप्रैल से जिले में अभियान चलाया जाएगा।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने सीडीओ सी. इंदुमति को चार बड़ी एलईडी खरीदने को कहा है। ये एलईडी पोर्टेबल और टच सक्रीन वाली होंगी। इनको मलिन बस्तियों, वार्डों के गंदगी वाले क्षेत्रों, गांवों और बाजारों में स्क्रीन लगाकर पिक्चर चलाई जाएंगी। इससे लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया जाएगा। गंदगी से होने वाली बीमारियों, उसके उपचार पर होने वाले खर्च और बचने के उपायों की जानकार दी जाएगी। सीडीओ सी. इंदुमति ने बताया कि इस मौके पर लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के तरीकों और परेशानी आने पर शिकायत के लिए संबंधित अधिकारियों के नंबरों को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें