फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग को अकादमी में पहुंचा डिप्टी एसपी का बैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डा. बीआर पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी का बैच पहुंच गया। इंस्पेक्टर से प्रोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने इन अफसरों को एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन

एडीजी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अकादमी में 86 डिप्टी एसपी को ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले चरण में 25 डिप्टी एसपी का बैच भेजा गया है। इन्हें 25 अप्रैल तक ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद अगला बैच बुला जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले बैच के 11 डिप्टी आ गए हैं। बाकी 14 डिप्टी एसपी को भी दो दिन में आमद करने को कहा गया है। इसके लिए संबंधित जनपदों के एसपी व एसएसपी को पत्र भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक माह की ट्रेनिंग के दौरान बैच को कार्यालय कार्य, बजट कार्य, पुलिस लाइन का वर्क, केस की विवेचना, महिला अपराध, साइबर अपराध से निपटने की जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए साइबर एक्सपर्ट क्लास लेंगे। एक माह बाद परीक्षा ली जाएगी। आरआई से डिप्टी एसपी बने हैं। जिन्हें केस की विवेचना की जानकारियां कम हैं। उन्हें विवेचना की बारीकियां समझाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें