फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी विभाग के आठ कर्मचारी समेत 57 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरुवार को मुरादाबाद में जीएसटी विभाग के आठ कर्मचारी समेत 57 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक मरीजों की संख्या 9092 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक गुरुवार को आरटीपीसीआर के 736 सैंपलों की रिपोर्ट जारी हुई। इनमें 44 पॉजिटिव और 541 निगेटिव हैं। 40 सैंपल रिपीट और 111 प्रतीक्षारत हैं। पॉजिटिव मरीजों में कांठ रोड जीएसटी विभाग के लिपिक और स्टेनो समेत आठ कर्मचारी हैं। रामगंगा विहार से एक परिवार से 14 साल की किशोरी और 20 साल का युवक संक्रमित हैं। बुद्धि विहार से पांच पॉजिटिव, नानपुर से तीन और सीएचसी ठाकुरद्वारा से एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। इनके अलावा वार्ड नंबर 13, भोजपुर, भगतपुर, मानपुर, डिलारी, मानसरोवर, मंगूपुरा, लोधीपुर से मरीज मिले हैं। निजी लैब से छह मरीज मिले हैं। इनमें टीडीआई सिटी, लाजपत नगर, नवीन नगर, मधुबनी, राम गंगा विहार और भोजपुर के मरीज हैं। रैपिड एंटीजन से भी सात पॉजिटिव आए हैं। गुरुवार को एंटीजन के 2371 सैंपल हुए। पॉजिटिव में मझोला से दो, टाउन हाल से दो, किसरौल से एक, डिलारी और बिलारी से एक-एक मरीज आया है।
मुरादाबाद के पोर्टल से 93 मरीज भी कम हुए
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मृतकों के आंकड़े कम होने के बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या भी कम हो गई। गुरुवार को 57 नए मरीज आए, लेकिन पोर्टल पर 93 मरीज कम हो गए। समीक्षा होने के बाद मुरादाबाद के पोर्टल से मरीज हटाकर दूसरे जिलों और राज्यों के पोर्टल पर शिफ्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बाहर के जिलों और प्रदेशों के मरीज मुरादाबाद में जांच के दौरान पॉजिटिव आए थे। इलाज के बाद मुरादाबाद के पोर्टल से डेटा हटाकर उनके जिलों और प्रदेशों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें