मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की कमी फिर सामने आने लगी है। शनिवार को जिले को वैक्सीन की सिर्फ 7500 डोज मिली है, जो एक दिन के टीकाकरण केलिए भी काफी नहीं है। रविवार को सोमवार के टीकाकरण सत्र जारी किए जाएंगे।
वैक्सीन की उपलब्धता पर औसतन हर दिन नौ हजार लोगों को टीका लगाया जाता है। इसमें पहली और दूसरी दोनों डोज शामिल हैं। लेकिन वैक्सीन की कमी हो पर टीकाकरण के सत्र कम कर दिए जाते हैं। इससे वैक्सीन की खपत कम होती है। सोमवार के टीकाकरण के लिए शनिवार को जिले को वैक्सीन की 7500 डोज की मिल सकी है। ऐसे में सत्र कम होने की संभावना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार के टीकाकरण के लिए रविवार को सत्र जारी किए जाएंगे।
दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई संक्रमित
मुरादाबाद। गुरुवार को पांच पॉजिटिव केस मिलने के बाद लगातार दो दिन कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। शुक्रवार को भी कोरोना का स्कोर जीरो था। वहीं रविवार को आई रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।