फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईड्रोफोबिया की चपेट में आकर ग्रामीण गंभीर-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली के ग्वालखेड़ा गांव निवासी एक ग्रामीण को साल भर पहले कुत्ते ने काट लिया था। जिसके कारण उसे हाइड्रोफोबिया हो गया। ग्रामीण की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक बनियाखेड़ा के ग्वालखेड़ा निवासी अब्दुल हमीद का 30 वर्षीय बेटा अशफाक हुसैन दैनिक मजदूर है। बताते हैं कि साल भर पहले उसे जंगल में एक कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था लेकिन उस समय पीड़ित मजदूर और परिजनों ने सरकारी अस्पताल में जाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने की बजाए घरेलू इलाज ही किया। उस समय अशफाक हुसैन की हालत ठीक हो गई और वह मजदूरी करने लगा। पता चला है कि शनिवार की रात घर में सोते समय अचानक अशफाक हुसैन की हालत बिगड़ गई और वह चीखने चिल्लाने लगा। परिजनों ने रात में ही गांव में एक निजी चिकित्सक को दिखाया तथा रविवार की सुबह परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी बिलारी में डाक्टरों ने उसकी अजीब हरकतें देखते हुए पानी मंगाया जैसे ही अशफाक को गिलास में भरा पानी पीने के लिए दिया तभी वह पानी को देखकर डरने लगा और चीखना शुरू कर दिया। चिकित्साधिकारी डा. श्वेताम्भरी त्यागी ने उसके पानी को देखकर डरने और चीखने तथा अन्य शारीरिक लक्षणों के आधार पर हाइड्रोफोबिया की चपेट में आने की जानकारी परिजनों को दी। सीएचसी से मजदूर अशफाक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पता चला है कि रविवार की शाम तक जिला अस्पताल में भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें