फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चल रहीं मिलावटी मावे की मंडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर मिलावटी मावे की मंडियां चलने की खबर प्रशासन को मिली है। जिसके बाद छापामारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। दीपावली पर नकली मावे की बड़ी खेप बाजार में खपाने के लिए उतारी गई है। यह सप्लाई दुकानों तक होती है तो दीपावली की मिठाइयां लोगों को बीमारी बांट सकती हैं।
विज्ञापन

दीपावली से पहले हर साल नकली मावे की बड़ी खेप पकड़ी जाती रही है। इस बार भी शहर में कई स्थानों पर नकली मावे की बड़ी मंडियां लगने की सूचनाएं प्रशासन को मिली हैं। जिले के बाहर से भी नकली मावा शहर में लाया जा रहा है। प्रशासन ने इन स्थानों को चिन्हित किया है। यहां छापामारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि नकली मावे के बारे में जानकारी मिली है। दुकानों पर छापामारी के बजाए सीधे नकली मावे की मंडियों पर छापे मारने का फैसला किया गया है। ताकि दुकानों पर पहुंचने से पहले ही नकली मावे को पकड़कर नष्ट किया जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। एफएसडीए टीम लगातार छापामारी करके सैंपल इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें