फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिले 45 संदिग्ध टीबी रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जिला कारागार में कैदियों एवं बंदियों की जांच की। 45 कैदियों और बंदियों में टीबी के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

जिला समन्वयक डा. जावेद ने बताया कि जेल में 22 बैरकों में कैदी और बंदी है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 11 बैरकों के कैदियों और बंदियों की टीबी की जांच की गई। 11 बैरकों में 1757 कैदी और बंदी हैं। टीम ने 1481 कैदियों और बंदियों की जांच की। बाकी 276 कैदियों में कुछ अदालत में तारीख पर गए थे, जबकि अधिकांश कैदियों के परिवार के लोग उनसे मिलने आए थे। डा. जावेद ने बताया कि 1481 कैदियों एवं बंदियों में 45 लोगों में टीबी के लक्षण मिले। उनके बलगम की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एक्स-रे से जांच होगी। टीबी की पुष्टि होते ही उनका इलाज शुरू कराया जाएगा। डा. जावेद के मुताबिक शुक्रवार को भी बाकी 11 बैरकों और जांच से छूूटे कैदियों एवं बंदियों की टीबी की जांच की जाएगी। जेल में सभी कैदियों एवं बंदियों को टीबी से बचाव और उनके इलाज की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ रामेश्वर दयाल, फार्मेसिस्ट कमलेश कुमार, सुपरवाइजर अमित भटनागर, सीबीसीआई के समन्वयक विजय सिंह, अनुज शर्मा और मनोज कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें