फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी से पारुल का प्रमुख बनना तय, मुरादाबाद में दो प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद / कुंदरकी।
विज्ञापन

जिले की दो क्षेत्र पंचायतों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए हो रहे उपचुनावों में कुंदरकी से भाजपा प्रत्याशी पारुल चौधरी का प्रमुख बनना तय हो गया है। कुंदरकी ब्लॉक से पारुल का इकलौता नामांकन हुआ था। मुरादाबाद ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मनीष सिंह के साथ ही भाजपा की बागी उम्मीदवार के तौर पर सुमन सिंह ने भी नामांकन कराया है। मुरादाबाद ब्लॉक में गुरुवार को नामांकन के दौरान हंगामा भी हुआ। यदि शुक्रवार को सुमन अपना नाम वापस नहीं लेती हैं तो यहां प्रमुखी के लिए 15 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।
गुरुवार को कुंदरकी ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख पद के उपचुनाव के लिए एसडीएम कुंवर पंकज सिंह के समक्ष नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी पारुल चौधरी ने अपने दो नामांकन पत्रों का सेट जमा किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, डा. शैफाली सिंह, जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा आदि मौजूद थे। निर्धारित समय पूरा होने तक केवल पारुल चौधरी का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जांच के बाद पारुल का नामांकन पत्र सही पाया गया। इकलौता नामांकन आने की वजह से पारुल चौधरी का कुंदरकी ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया है। 15 सितंबर को इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। निर्विरोध चुने जाने पर पारुल समर्थकों और भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाइयां बांटकर समर्थकों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

मुरादाबाद क्षेत्र पंचायत में ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के नामांकन पत्र मुरादाबाद ब्लाक में चुनाव अधिकारी के समक्ष जमा हुए। भाजपा प्रत्याशी मनीष सिंह ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मनीष वार्ड 62 समाथल से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। मुरादाबाद ब्लॉक से वार्ड 21 की क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जांच में दोनों ही नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। सुमन सिंह भाजपा से टिकट मांग रही थीं। उन्हें भाजपा के बागी उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय है। यदि इस समय में सुमन सिंह अपना नाम वापस नहीं लेती हैं तो मुरादाबाद में ब्लाक प्रमुखी के मतदान होगा। नाम वापस नहीं हुआ तो मुरादाबाद ब्लॉक में शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे से मतगणना होगी और इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।


पात्रों को मिलेगा योजना का लाभ: पारुल
कुंदरकी। कुंदरकी की ब्लाक प्रमुख बनने जा रही पारुल चौधरी का कहना है कि उनका पूरा फोकस विकास पर होगा। वह पात्रों को योजनाआें को लाभ दिलाएंगी। कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बिना भेदभाव के प्रधानमंत्री के नारे सबका साथ, सबका विकास के तहत काम किया जाएगा।
विज्ञापन


सपा के गढ़ में खिला कमल
कुंदरकी। सपा का गढ़ माने जाने वाले कुंदरकी में भाजपा का कमल खिल गया है। पहली बार कुंदरकी की ब्लाक प्रमुखी भाजपा के खाते में जा रही है। अब से पहले यहां सपा समर्थित प्रत्याशियों का ही प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा रहा है। इससे भाजपा नेताओं में उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें