फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से टूटा फाटक, रेल संचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे और रामपुर के बीच शुक्रवार सुबह वाहन की टक्कर से फाटक टूट गया। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और फाटक ठीक किया गया।
विज्ञापन

मूंढापांडे और रामपुर के बीच गेट संख्या 405 सी स्थित है। शुक्रवार सुबह आठ बजे वाहन ने फाटक में टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गया। गनीमत रही कि इस समय कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजरनी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गेट मैन समी कुमार ने इसकी जानकारी मूंढापांडे स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना भेजी गई। यहां से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। बूम ठीक करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से चलाना शुरू किया गया। तीन बजकर पांच मिनट पर फाटक पूरी तरह से ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनें अपनी सामान्य गति से दौड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें