फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ की जद में मुरादाबाद जिले के 142 स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामगंगा की बाढ़ ने मुरादाबाद जिले के स्कूलों के बच्चों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। बाढ़ ने स्कूलाें का रास्ता रोक लिया है। पानी से सड़कों एवं संपर्क मार्गों का कटाव और जलभराव होने से जिले में 142 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल बंद हैं। सबसे अधिक 47 स्कूल मूंढापांडे ब्लाक क्षेत्र के बंद पड़े हैं।
मुरादाबाद जिले में रामगंगा ने कहर बरपाया है। शहर के कुछ इलाकों के साथ देहात क्षेत्र के अधिकांश इलाके जलमग्न हैं। अधिकतर ब्लाकों में कई गांव डूबे हैं। कई स्कूल भी जलमग्न हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक बाढ़ के पानी के जलभराव और रास्तों के कटाव से जिले में 142 स्कूल पिछले छह दिनों से बंद हैं। जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा की लिहाज से बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार के मुताबिक मूूंढापांडे में 47, छजलैट में 12, मुरादाबाद नगर में एक, मुरादाबाद देहात में 20, ठाकुरद्वारा में 26, कुंदरकी में आठ, दिलारी में 28 प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूल बंद हैं। बीएसए ने बताया कि 25 अगस्त की रात बाढ़ का पानी गांवों में घुसा है। जलभराव होने से 26 अगस्त की सुबह अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल खोलने और बंद करने का निर्णय संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक अपने विवेक से लेंगे। इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से बीएसए कार्यालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से 142 स्कूलों को बंद कराया गया है। स्थिति सामान्य होने तक स्कूल बंद रहेंगे।
- योगेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें