फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश से हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हल्की बारिश से ही शनिवार को महानगर में चारों ओर कीचड़ और जलभराव हो गया। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। पुलिया टूटने से जहां लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई हिस्सों में जलभराव से भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हल्की बारिश से ही महानगर के ज्यादातर रास्ते खराब हो गए। बारिश से तहसील स्कूल, दौलतबाग, हरथला, सम्राट अशोक नगर और कांशीराम नगर में जलभराव हो गया। लाइनपार क्षेत्र में माता मंदिर के सामने पानी भर गया। जलभराव से होकर निकलने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी पड़ी। इसके साथ ही सड़कों पर फैली मिट्टी से जगह-जगह कीचड़ और रपटन हो गई। गौतमबुद्ध पार्क के सामने के रास्ते पर जबरदस्त कीचड़ हो गया। सम्राट अशोक नगर में लोगों को कीचड़ के बीच से होकर शव यात्रा को निकालना पड़ा। यहां पर दूसरा कोई रास्ता ही नहीं था। अवंतिका कालोनी में टूटी सड़क का निर्माण महीनों से नहीं कराया गया है। सम्राट अशोक नगर से कांशीराम नगर को जाने वाली सड़क की पुलिस धंस गई। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को कालोनी के मुख्य मार्ग पर ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुहट्टी रोड, करुला, गलशहीद और पीतल बस्ती में रास्तों पर कीचड़ के साथ ही गंदगी भी फैली रही। नगर निगम की टीमों ने सड़कों पर भरे पानी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। प्रिंस रोड पर ज्यादा पानी भरा रहा। सीवर लाइन डालने के दौरान एलएंडटी ने ज्यादातर सड़कों को तोड़ दिया है। खुदाई की मिट्टी सारे में सड़कों पर फैल गई है। इससे लोगों को जलभराव और कीचड़ से निकलने की मजबूरी है। उप नगर आयुक्त आशीष शुक्ला ने बताया कि हमने जल निगम को नोटिस भेज दिया है। एलएंडटी जल निगम की ही कार्यदायी संस्था है। उससे जल निगम के अफसर ही जवाब लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें