फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मैनेजर का थैला बैंक मे काटकर बदमाशों ने किए 57 रूपए चोरी, घटना से मचा हड़कंप, सीसीटीवी कैमरों की जांच में रूपए उठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर की स्टेट बैंक शाखा में पेट्रोल पंप का कैश जमा करने गए पंप के मैनेजर का थैले से 57 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना से बैंक और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी से बदमाशों की छानबीन कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को काशीपुर रोड पर स्थित एएसएचपी पेट्रोल पंप के मैनेजर कृपाल सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे पंप का कैश जमा करने के लिए स्टेट बैंक की बाजार गंज स्थित शाखा में गए थे। वह कैश काउंटर पर कैश जमा करने के लिए खड़े थे। तभी बैंक में पहले से मौजूद बदमाशों ने उनका थैला नीचे से ब्लेड से काट दिया और नीचे गिरे 57 हजार रुपये उठा लिए। कृपाल सिंह ने जब कैशियर को कैश जमा करने के लिए दिया। तो उन्हें कैश कम होने पर चोरी का पता चला। उनका थैला नीचे से कटा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों से छानबीन की। तो दो बदमाश नीचे गिरे पैसे कैमरे में उठाते दिखाई दिए। घटना से व्यापारियों और बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक में सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है। स्थानीय पुलिस भी गश्त करती रहती है। लेकिन इसके बाद भी बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें