भोजपुर। थाना क्षेत्र के डिलारी तिराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने किताब विक्रेता से लूट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को चाकू मार कर घायल किया। राहगीरों को देख बदमाश भाग निकले।
शादाब आलम निवासी ग्राम जटपुरा थाना डिलारी गांव में ही किताबों की दुकान चलाता है। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे 15 हजार रुपये लेकर किताबें खरीदने अपनी बाइक से जा रहा था कि थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया मुराद और डिलारी तिराहे के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके तमंचे के बल पर सड़क के किनार पेड़ों में ले गए और उसको धमकी देकर रुपये मांगे। शादाब आलम ने रुपये देने से इंकार कर दिया इस पर एक बदमाश ने उसके हाथ में चाकू मार दिया जिससे उसकी चीख निकली। चीखने की आवाज सुनकर राहगीर रुक गए। जिन्हें देख बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।