फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुन रोड का ट्रांसफार्मर फुंकने से कई मौहल्लों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में शगुन रोड पर स्थित रखा ट्रांसफार्मर सोमवार को तेज धमाके के साथ फुंक गया। इससे इस ट्रांसफार्मर से जुड़े कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सोमवार दोपहर तीन बजे अचानक ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ। विद्युत कर्मचारियों ने इस ट्रांसफार्मर के जंफर काटकर शाम को फिर इस ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया। लेकिन ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण इसने काम नहीं किया। इस ट्रांसफार्मर के फुंकने से इससे जुड़े क्षेत्र बुध बाजार, आर्य समाज रोड, पीपलटोला आदि क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई का कहना था कि फुंके ट्रांसफार्मर की जगह मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति को सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें