फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले स्कूल बंद, अभिभावकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुद्धि विहार स्थित प्ले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अभिभावकों ने मझोला थाने पहुंचकर हंगामा किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल की मान्यता खत्म होने पर प्रबंधन ने अभिभावकों को धोखे में रखकर नए शिक्षा सत्र में बच्चों का प्रवेश लेने के साथ फीस भी वसूल ली। अब बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों के मुताबिक बुद्धि विहार में पिछले चार साल से एक प्ले स्कूल किराये के भवन में चल रहा था। किराया अनुबंध के साथ स्कूल की मान्यता भी अप्रैल में खत्म हो गई। इसकी जानकारी अभिभावकों को नहीं दी। अभिभावक गिरीश तिवारी के मुताबिक अप्रैल में स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों के तीन-तीन महीने की फीस के साथ सालाना शुल्क जमा करवा लिया। गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों को मैसेज कर बुलाया।
स्कूल संचालक ने अभिभावकों को बताया कि स्कूल भवन का किराया अनुबंध और मान्यता खत्म हो गई है। लिहाजा, प्रबंधन ने खुशहालपुर में नया स्कूल खोल दिया है। प्रधानाचार्य की बात सुनकर अभिभावकों के पैरों तले जमीन खिसक गई। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई और फीस वापस करने की मांग की। गिरीश तिवारी के मुताबिक इस मामले में जब प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने अभिभावकों को गोलमोल जवाब दिया। इससे नाराज अभिभावकों ने शुक्रवार शाम मझोला थाना पहुंचकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने उनके साथ धोखा और बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। जुलाई में बच्चों का दाखिला कहां कराएं, इसको लेकर अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें