फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहारी नन्दा में शौचालय निर्माण में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ग्राम पंचायत अकबरपुर खास में आने वाले सिहारी नन्दा गांव निवासी गजेंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने शासन के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने के अलावा सीडीओ और डीपीआरओ को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि सिहारी नन्दा गांव में जो शौचालय बन रहे हैं वह लाभार्थी द्वारा स्वयं न बनाकर एक ठेकेदार को ठेका दे दिया गया है। ठेकेदार द्वारा शौचालय निर्माण में मौके पर भारी धांधली बरती जा रही है तथा पात्र गरीबाें को आवास भी नहीं दिए गए हैं। शुक्रवार की दोपहर खंड विकास अधिकारी सुधा आर्या और एडीओ पंचायत राजीव सक्सेना सिहारी नन्दा गांव में शौचालय निर्माण की जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

बीडीओ और एडीओ के पहुंचते ही शौचालय का निर्माण करा रहे ठेकेदार और उसके अधीन मिस्त्री और मजदूर मौके से भाग गए। जिनके घरों में शौचालय बन रहे थे उन ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा शौचालय बनाए जाने की पुष्टि की। बीडीओ ने शौचालय निर्माण संबंधी कई लाभार्थियों के बयान दर्ज किए तथा मौके पर जाकर शौचालय निर्माण का भी निरीक्षण किया। बीडीओ के मुताबिक शौचालय मानक के अनुसार बने हुए नहीं मिले तथा अधिकारियों की ओर से बुलावा भेजने पर भी ग्राम प्रधान मौके पर नहीं आए। बीडीओ के मुताबिक चयनित लाभार्थी द्वारा स्वयं निर्माण न करके ठेकेदार के जरिए शौचालय निर्माण कराना भी अनियमितता है। इस संबंध में जांच रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है तथा ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें