फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह का आयोजन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम का सामूहिक विवाह समारोह 28 मार्च को पंचायत भवन के प्रांगण में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर पांच घंटे तक बैठक चली। इसमें 73 जोड़ों के आवेदनों को अंतिम रूप देने के साथ ही उनको घरों से लाने और वापस छोड़ने को टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 151 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य मिला था। बुधवार को होने वाले सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए सौ से ज्यादा जोड़ों के प्रस्ताव आए थे। सत्यापन के बाद इनमें से 73 को अंतिम रूप दिया गया है। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि सत्यापन के बाद तैयार सूची को टीम बनाकर कर्मचारियों को सौंप दिया गया है। ये कर्मचारी विवाहित जोड़ों को अपने वाहन से विवाह स्थल तक लाएंगे और आयोजन के बाद उनको वापस घर तक छोड़कर आएंगे। बैठक में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें