मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गुरुवार को जनपद में 7139 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। 18 से 44 आयु वर्ष के 5658 और 45 आयु वर्ष से अधिक के 1194 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि गुरुवार को 67 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया था। शहरी क्षेत्र में जिला अस्पताल में सर्वाधिक भीड़ रही। यहां पर 350 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 283 युवा टीकाकरण के लिए पहुंचे। केंद्रीय पुलिस अस्पताल में 239, यूपीएचसी चिड़ियाटोला में 213, रेलवे अस्पताल में 252 लोगों ने टीका लगवाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक भीड़ ठाकुरद्वारा सीएचसी पर रही। यहां 200 में से 172 युवा टीका लगवाने के लिए आए। कांठ में 170 और बिलारी सीएचसी पर 168 युवाओं ने टीकाकरण करवाया है। गुरुवार को पंजीकृत कुल 72 सौ युवाओं में से 5658 युवा टीका लगवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान वैक्सीन की 558 वॉयल यूज कीं गईं। वही 45 वर्ष से अधिक के 1481 लोगों ने टीका लगवाया, जिसमें से 1194 लोगों ने पहली डोज ली, जबकि 287 लोगों ने संक्रमण से बचने के लिए दूसरी डोज लेकर खुद को सुरक्षित किया।