फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शहर कांग्रेस की 67 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर रविवार को शहर कांग्रेस की 67 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। इसमें एक कोषाध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 18 महासचिव और 36 सचिव शामिल हैं।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जुनैद कुरैशी तरफ से कार्यकारिणी गठित कर एक सप्ताह पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को भेजी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद रविवार को कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें जावेद अली खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हाजी नजाकत अंसारी, सचिन प्रेमी, हकीम नाजिम, अशोक कुमार, नदीमउद्दीन (कातिब), शिवराज गुर्जर, जईम चौधरी, फिरासत हुसैन उर्फ बब्बन खां, मुरसलीन खां, जमीर अंसारी, नितिन शर्मा, माहेरा खान को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है।
इसी प्रकार सैय्यद कमर सलीम, मो. शमी,नवाब आसिफ, कबीर अहमद, अजीमुद्दीन, हाजी वसीम खां, डॉ. शरद शर्मा, गौसिया खान, सैय्यद मोअज्जम, फहीम अंसारी सहित 18 लोग महासचिव मनोनीत किए गए हैं। मो. शादान, रिजवान रईस, अनमोल गुप्ता, सुखविंदर सिंह, कृपाल सिंह, अफसर खान, शानू शम्सी सहित 36 सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव की चल रही तैयारी
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई कार्यकारिणी गठित की गई है। कमेटी में शहर के संभ्रांत लोगों को शामिल किया गया है। इस बार कांग्रेस की वार्ड स्तर पर कमेटियां दिखाई देंगी। पार्टी को मजबूत करने के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं। भाजपा सरकार की नीतियों के चलते उपजी बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें