बरेली। गेटमैन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अमृतसर से दरभंगा जा रही जननायक एक्सप्रेस को रेल फ्रेक्चर से पहले रोक दिया। गेटमैन समय पर नहीं देखता तो बड़ा रेल हादसा होता।
अब गर्मियों में पटरी चटकने लगी है। रविवार को गेटमैन से सिग्नल से यहां से गुजरने वाली जननायक रोक दी। उस समय गेटमैन अमित कुमार ने अमृतसर दरभंगा जननायक एक्सप्रेस को गुजारने के लिए क्रासिंग बंद कर दिया। मिलक-दुगनपुर स्टेशनों के बीच सुबह डाउन रेलवे लाइन पर टूटी हुई दिखी। मुरादाबाद से आने वाली जननायक एक्सप्रेस के इंजन का हार्न सुनाई दिया। अमित ने सिग्नल अप करके स्टेशन मास्टर को बताया। रेलवे स्टेशन मास्टर ध्यानचंद ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना दी। जननायक एक्सप्रेस को सिग्नल से पहले की रोक दिया गया। इसके पीछे आ रही अन्य ट्रेनों कोे रामपुर, दुगनपुर, धमोरा आदि स्टेशनों पर रोक दिया गया। जबकि जननायक एक्सप्रेस यहां पर करीब एक घंटे खड़ी रही। सूचना पर टीम पहुंची इंजीनियरिंग टीम ने रेलवे ट्रैक की मरम्मत करके दुरुस्त किया। इसके बाद जननायक एक्सप्रेस को रवाना किया गया। देर शाम तक ट्रेनें काशन पर गुजरतीं रही।